दर्शनशास्त्र में शक्ति


Click on Book Cover for Book Preview
978-93-49244-66-5
དེབ་གཟུགས། 5.5 X 8.5
དཔར་སྐྲུན་ལོ། 2026  [JA(A)/2026/13]
དཔར་གྲངས། 500  [LF/VE]
ཤོག་གྲངས། 388
Rs.540

अन्ना अलोमेस

ये पुस्तक, अहिंसक साधनों द्वारा, इक्कीसवीं शताब्दी में और उसके परे भी, एक ऐसे पैमाने पर, जो पहले कभी नहीं देखा गया था, सामाजिक परिवर्तन का साक्षी बनते इस विश्व में, शान्ति बनाये रखने के लिये आवश्यक आधारों के साथ, दर्शनशास्त्र के लिये, इन परिवर्तनों को लपक लेने और उनका समर्थन करने की चुनौती प्रस्तुत करती है।

‘संगलन दर्शन’ की अवधारणा के समावेशन द्वारा– पाश्चात्य और गैर–पाश्चात्य विचारों, समृद्ध इतिहास और हज़ारों वर्षों के व्यावहारिक उपायों को एकसाथ जोड़ते हुये– हिंसा के बिना, शक्ति को अभ्यास में लाना सुलभ हो जाता है। परम पावन दलाई लामा के अहिंसा के दर्शन, और नेल्सन मंडेला के अन्तर्गत रंगभेद विरोधी नीति के बाद, सामाजिक परिवर्तन के दक्षिण अफ्रीकी मार्ग पर, अनुभव–आधारित शोध का उपयोग करते हुये, आध्यात्मिक साधनों के द्वारा शक्ति के अभ्यास के लिये रचनात्मक खण्ड प्रस्तावित किये गये हैं। आत्मपीड़न, करुणा, सत्य और हानि न पहुँचाने के आग्रह के माध्यम से, उत्पीड़क के अहिंसापूर्वक हृदय परिवर्तन की महात्मा गाँधी की विरासत, ट्यूनीशिया और मिस्र जैसे स्थानों में खुलती सफलता की वर्तमान कहानियों को अर्थ प्रदान करती है।

ये कार्य, ‘न्यायोचित्त युद्धों’और आतंकवाद के प्रतिसाद में, (होने वाली) बदले की कार्यवाहियों पर एक स्वीकार्य घुमाव रखने के वर्तमान प्रयासों के बावजूद, प्रदर्शित करता है, कि हिंसा हमारे मन और हमारे विश्व पर, जिस प्रकार विध्वंसक प्रभाव डालती है, (वह) वैध नहीं हो सकता और नैतिक रूप से ग़लत है। लेखिका प्रभावशाली ढंग से तर्क प्रस्तुत करती है कि कोई अहिंसक मार्ग, सामाजिक परिवर्तन को न केवल सफलतापूर्वक प्रदर्शित करता है, और हमारे स्वयं के लिये, और जो हमारे आसपास हैं, उनके लिये एक अधिक शान्त मन का सृजन करता है, बल्कि हमारी प्रजाति का जीवित बचे रहना सुनिश्चित करने का एकमात्र रास्ता है। जैसा मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने कहा था कि हमारे पास, हिंसा और अहिंसा के बीच, अब और कोई चुनाव नहीं है... ये है, अहिंसा अथवा अस्तित्वहीनता।

ये पुस्तक करुणामय भविष्य की आशा (की किरण) प्रस्तुत करती है, शिक्षाजगत के लिये चेतावनी जारी करती है, और परिवर्तन के मार्ग का नक्शा उपलब्ध कराती है।

Comments

Comments

Post a Comment