Click on Cover to Preview Book Sample
978-81-972116-9-0
དེབ་གཟུགས། 5.5 X 8.5
དཔར་སྐྲུན་ལོ། [2024] JA(A)/2024/35
དཔར་གྲངས། 500 (LF/VeeEnn/51478)
ཤོག་གྲངས། 264
Rs.300
स्तोत्रकार ने इन्द्र की अहल्याजारता पुराण से ली है, यद्यपि बौद्धसाहित्य में बुद्ध के परम भक्तिमान् तथा शीलवान् देवता के रूप में इन्द्र का वर्णन है। स्तोत्र में ब्रह्मा पर कटाक्ष, उनके पौराणिक तत्त्व को यथार्थ मानकर किया गया है, यद्यपि बौद्ध वाङ्मय के ब्रह्मा बुद्धभक्त तथा बुद्धकृत्य में परम सहायक देवता हैं। कहने का अभिप्राय यह है कि स्तोत्र में पुराणवर्णित देवतत्त्व का विशेष भाव बतलाना यतः स्तोत्र का एक मात्र उद्देश्य रहा है, अतः इसका नाम भी “विशेषस्तव” रखा गया है।
विशेषस्तव स्तोत्र में इंगितमात्र से जिन देवोपाख्यानों की ओर स्तोत्रकार उद्भट्टसिद्धस्वामी ने हमारा ध्यान आकृष्ट किया, उनका टीकाकार या वृत्तिकार प्रज्ञा वर्मा ने अच्छा विवरण दे दिया है और उसके सहारे स्तोत्र का सम्यक् अध्ययन किया जा सकता है। भोट रूपान्तर में आज उपलब्ध, स्तोत्र तथा टीका को हिन्दी रूप देकर श्री विद्यासागर जी ने बड़ा स्तुत्य कार्य किया है।
Comments
Post a Comment