Click on Cover to Preview Book Sample
978-81-972116-1-4
དེབ་གཟུགས། 5.5 X 8.5
དཔར་སྐྲུན་ལོ། [2024] JA(A)/2024/30
དཔར་གྲངས། 1500 (AF/Sahra/144432)
ཤོག་གྲངས། 168
Rs.540
परम पावन चौदहवें दलाई लामा की जीवन-यात्रा उनके समस्त कार्यों को परिभाषित करने वाली अदम्य आत्मशक्ति और अटूट समर्पण का सजीव प्रमाण है। उनके जीवन को गौरवान्वित करने वाले कार्यों के महासागर में उतरे बिना, उनके सामने आयी चुनौतियों की गहराई को समझ पाना कठिन है। किन्तु जो बात उन्हें वास्तव में विशिष्ट बनाती है, वह केवल उनकी सहनशीलता ही नहीं, बल्कि वह गरिमा, साहस और व्यावहारिक बुद्धिमत्ता भी है, जिसके साथ उन्होंने प्रत्येक बाधा का सामना किया। शायद ही कोई ऐसा नेतृत्व करने वाला हुआ हो, जिसे परम पावन जितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो। अल्पायु में, आधुनिक शिक्षा से वंचित, परम्पराओं के भार से बँधे हुए और उस समय राजनीतिक तथा आध्यात्मिक सहयोगियों द्वारा लगभग अकेला छोड़ दिये जाने पर भी, जब तिब्बत को उनकी सबसे अधिक आवश्यकता थी, उन्होंने असाधारण शक्ति और प्रज्ञा का परिचय दिया, जिससे तिब्बतियों को ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व में उनके प्रति विस्मय और सम्मान उत्पन्न हुआ।
हम तिब्बती प्रायः उनकी उपलब्धियों को लगभग रहस्यमय, जन्मजात सर्वज्ञता का परिणाम मान लेते हैं और उनके अथक प्रयासों को स्वाभाविक समझकर अनदेखा कर देते हैं, परन्तु निकट से देखने पर यह स्पष्ट होता है कि उनके नेतृत्व के पीछे सूक्ष्म विचार-प्रक्रियाएँ, दूरदर्शी निर्णय, निरन्तर प्रतिबद्धता और अद्भुत धैर्य निहित है।
परम पावन का मार्गदर्शन सीमाओं और पीढ़ियों से परे जा कर मानव पीड़ा के लिए एक सार्वभौमिक समाधान प्रस्तुत करता है। इसलिए हम उनके समयोचित उपदेशों का अनुसरण करने में विफल नहीं हो सकते। उनके प्रज्ञा-वैभव की गहराई, उनके त्याग की व्यापकता और उनके दृष्टिकोण की दूरदर्शिता को समझना हमारे लिए अत्यावश्यक है।
Comments
Post a Comment