स्वयं से परिचय


Click on Cover to Preview Book Sample
978-93-90752-87-4
དེབ་གཟུགས། 5.5 X 8.5
དཔར་སྐྲུན་ལོ། 2022 [JA(A)/2022/31]
དཔར་གྲངས། 500 [V]
ཤོག་གྲངས། 250
Rs.390


अनुवादः सुरुचि चोक्सी

‘इन्टू द हार्ट ऑफ़ लाइफ’ से अनूदित

तिब्बती बौद्ध धर्म के अन्तर्गत भिक्षुणी बनने वाली प्रारम्भिक पश्चिमी महिलाओं में से एक हैं। वे एक पारंगत भिक्षुणी और मेधावी शिक्षिका हैं जो अपनी उपस्थिति और धर्म के विशाल और प्रगाढ़ ज्ञान से सब को प्रभावित कर देती हैं। उन के उपदेश धर्म की प्रासंगिकता और दैनिक जीवन में उस के प्रयोग का मार्ग दिखाते हैं।

      जेत्सुनमा भिक्षुणी प्रथा और महिला अभ्यासिनियों के लिए एक प्रेरणास्रोत और मुख्य-शक्ति हैं।

      इंग्लैंड में पली, जेत्सुनमा 18 वर्ष की आयु में अकेली भारत आईं। उत्तर भारत के लाहौल ज़िले में स्थित हिमालय पर्वत की एक गुफ़ा में उन्होंने 12 वर्षों तक अभ्यास और ध्यान किया, जिस के अन्तिम 3 वर्ष उन्होंने पूर्णतया एकान्त में बिताए।

      2008 में ड्रुक्पा काग्यु परम्परा के प्रमुख, परम पावन 12वें ग्यालवाङ ड्रुग्पा ने उन्हें जेत्सुनमा (श्रद्धेय गुरु) की विशिष्ट उपाधि दी।

      अपने गुरु महामहिम खामट्रुल रिम्पोछे के कहने पर और परम पावन दलाई लामा जी के आशीर्वाद से उन्होंने हिमाचल के काँगड़ा ज़िले में दोनग्युद गत्सल लिंङ नन्नरी की स्थापना की। यहाँ उत्तर भारत क्षेत्र से आई अनेक युवतियों और महिला अभ्यासिनियों को भिक्षुणी प्रथा के अनुसार शिक्षा दी जाती है। जेत्सुनमा तेनज़िन पालमो की ख्याति विश्व भर में फैली।

Comments

Comments

Post a Comment